फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेड़ी दाबदलान व समालखा गांव के आधा दर्जन किसानों के खेतों से तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। खेड़ी दाबदलान व समालखा गांव के आधा दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों से तारों की चोरी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं अज्ञात चोर खेतों से तार, ग्रिप तथा स्टार्टर का सामान भी चुरा कर ले गए। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसान सुशील, बलदेव, हरदेवेंद्र, बलविंदर आदि किसानों ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह खेतों में काम निपटाकर घर आ गए थे। सुबह सात बजे जब वह खेतों में गए तो उनके खेतों में ट्यूबवेल की तारे कटी हुई थी तथा स्टार्टर व ग्रिप भी टूटे हुए थे। जब आसपास के पड़ोसी किसान भी खेतों में पहुंचे तो उनके ट्यूबवलों की तारे भी कटी हुई थी जिससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। किसान सुशील ने बताया कि धान का सीजन सिर पर है। तारे काटने से उनके ट्यूबवेल बंद हो गए हैं जिससे फसलों के सूखने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने प्रशासन से अज्ञात चोरों को काबू कर उनका हर्जाना दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें