फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसलेस के बाद अब वाईफाई से लैस हुआ लक्ष्मीनारायण मंदिर

Fri, 20 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सन्निहित सरोवर तट पर स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में वाईफाई सुविधा का शुभारंभ किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यहां बता दें कि कुरुक्षेत्र के मंदिरों में यह पहला कैशलेस मंदिर है।
विज्ञापन


सीपीएस सीमा त्रिखा ने बताया कि वह मन्नत पूरी होने पर आज विशेष पूजा के लिए आई हैं। उन्होंने मंदिर को आनलाइन, कैशलेस और वाईफाई की सुविधा से परिपूर्ण करने पर व्यवस्थापक की सराहना की। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी हरिनारायण गिरी ने बताया कि सीपीएस सीमा त्रिखा ने लक्ष्मी माता को लाल चुनरी और भगवान विष्णु को पीतांबर भेंट किया। स्वामी हरिनारायण गिरी ने बताया कि वाईफाई और कैशलेस के अलावा मंदिर को आनलाइन किया गया है। आनलाइन पूजा-अर्चना के अलावा मंदिर की 100 साल पुरानी धर्मशाला में कमरे भी बुक कराए जा सकते हैं।

स्वामी हरिनारायण गिरी के मुताबिक यह मंदिर चोल वंश के राजाओं ने कुरुक्षेत्र में 1261 विक्रमी संवत में निमित कराया गया था। करीब साढ़े 900 साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर के बारे में स्वामी हरिनारायण गिरी का कहना है कि मुगल काल में औरंगजेब इस मंदिर पर लगा सोने का कलश उतार कर ले गया था। बाद में नाभा रियासत के राजा ने मंदिर पर अष्टधातु का कलश लगवाया था, जो आज भी मंदिर पर शोभायमान है। दक्षिण भारत शैली में निर्मित 108 फुट ऊंचे इस मंदिर का आकर्षण सैकड़ों वर्षों बाद भी बरकरार है। मौके पर महंत विजय गिरी, समाजसेवी देवेंद्र शर्मा बंटी व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें