फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घरेलू झगड़े में कुदाल मारकर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र / बाबैन। थाना क्षेत्र के जालखेड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरेलू झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक बुजुर्ग ने अपनी 58 साल की पत्नी बाला देवी को लोहे की कुदाल से सिर पर वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक वारदात शनिवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। रविवार शाम पांच बजे आरोपी शिवचरण ने बाबैन थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
हत्या के बाद आरोपी ने न सिर्फ सबूत मिटाने की कोशिश की बल्कि मृतिका का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने परिजनों को भी राजी कर लिया। सबूत मिटाने के बाद गांव वालों की मौजूदगी में मृतका के शव को अर्थी पर लेटाकर घर से शमशान घाट के लिए चल दिया।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने डायल 112 को इसकी सूचना दी, जिस पर डायल 112 की टीम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और अंतिम शव यात्रा को गांव वालों से अनुरोध कर बीच रास्ते में रुकवाया।
टीम ने पाया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को 12 बजे के करीब पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला की पुत्रवधू की शिकायत पर मृतका के पति शिवचरण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुत्रवधू ने बताया कि वह और उसकी देवरानी बाड़े में गोबर डालने गई हुई थी तभी उन्हें अपनी सास की चीखें सुनाई दी।
वह दौड़कर मौके पर पहुंची तो सास आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। इसे देखकर वह बेहोश हो गई। अपनी जेठानी की चीखें सुनकर उसकी देवरानी ने आसपास के लोगों को इक्कट्ठे किया।
विज्ञापन

सुबह हुआ था झगड़ा, घर पर अकेली देखते ही की हत्या : पुत्रवधू ने बताया कि उसके सास व ससुर के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा खत्म होने के बाद सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे।
वह भी पास के बने बाड़े में गोबर डालने चली गई। इसी बीच ससुर ने सास को घर में अकेला पाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें