फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शव को पंखे से लटकाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक संदीप के ​परिजन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महिला ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे से लटका दिया। मृतक की पहचान करनाल जिले के तरावड़ी क्षेत्र के पखाना गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। हत्या के बाद से आरोपी पत्नी कविता, उसका प्रेमी दीपक व साथी लवली भाग गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता नरेश की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। नरेश ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा संदीप ट्रक चालक था और अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। इसी दौरान उसकी पत्नी कविता के दीपक के साथ अवैध संबंध बन गए। दीपक संदीप की गैरमौजूदगी में उसके घर आने-जाने लगा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार को कविता, दीपक और लवली ने साजिश के तहत संदीप की हत्या की। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए। उधर, सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों पर हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।


15 दिन पहले बदला था मकान
संदीप के भाई बिट्टू ने बताया कि हत्या की साजिश पहले से रची जा रही थी। कविता अपने प्रेमी दीपक के कहने पर संदीप पर पिपली से मकान छोड़कर अंसल सिटी में मकान किराए पर लेने का दबाव डाल रही थी। आरोप है कि हत्या की योजना के तहत उसे यहां पर मकान लेने के लिए दबाव डाला गया। इसी के चलते 15 दिन पहले ही संदीप अंसल सिटी के बीपीएल क्वार्टर में शिफ्ट हुआ था, जहां मंगलवार को इस वारदात को अंजाम दे दिया गया। पता लगने पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



10 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
संदीप ने कविता से करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी का गांव के लोगों और परिजनों ने विरोध किया था, जिसके बाद संदीप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहने लगा। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती टैक्सी चालक दीपक से हुई, जो उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आने-जाने लगा था। इसी दौरान उसकी पत्नी की दीपक के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। भाई बिट्टू ने बताया कि मंगलवार को संदीप अपने काम पर जाने की तैयारी में था और बैग भी पैक कर लिया था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक संदीप के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें