फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संधु फार्म में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। शहर के नजदीक संधु फार्म में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मामराज के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें