फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसके सिर सजेगा जाट धर्मशाला का ताज, विभिन्न राज्यों के 700 से ज्यादा मतदाता आज करेंगे फैसला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में मतदान केंद्र करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला धर्मशाला प्रबंधन समिति का चुनाव आज बुधवार को होगा, जिस पर समाज के साथ-साथ प्रशासन की भी नजरें टिकी हुई है। चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसके चलते चुनाव सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रधान सहित पांच पदों व छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दो पैनल मैदान में हैं, जो अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, यह विभिन्न राज्यों के 700 से ज्यादा मतदाता तय करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ सुरेश चंद्र के मुताबिक चुनाव में हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, महाराष्ट्र पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के भी मतदाता सदस्य मतदान करेंगे। इसके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें एक नंबर पर एक से 400 तक तो वहीं दो नंबर मतदान केंद्र पर 400 से ऊपर के मतदाता मतदान करेंगे। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए अलग-अलग पेटियां रखवा दी गई है और मतगणना एक साथ ही की जाएगी। चुनाव कराने के लिए सभी बंदोबस्त पुख्ता किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा रहेगी, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है तो वहीं जिला उपायुक्त को भी पत्र लिखकर चुनाव बारे अवगत कराया गया है।


दो दिन पहले ही खाली करवाई गई धर्मशाला, कड़ा पहरा
चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो, इसके लिए धर्मशाला सोमवार से ही खाली करवा ली गई है। यात्रियों को भी कमरे किए पर दिए जाने से इंकार कर दिया गया है तो वहीं सभी गेट भी बंद कर दिए गए हैं। कड़ा पहरा शुरू कर दिया गया है तो मंगलवार को मतपेटियां तक रख दी गई है। निर्वाचन अधिकारी डॉ रमेश चंद्र का कहना है कि चुनाव के दौरान पहचान पत्र से ही धर्मशाला में प्रवेश करने दिया जाएगा। इस दौरान भी मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। डॉ सुरेश चंद्र के मुताबिक तीन साल के लिए यह चुनाव होंगे। वर्ष 1970 में धर्मशाला का निर्माण किया गया था। उसी समय से ही प्रबंधन समिति द्वारा इसका संचालन किया जाता रहा है।
विज्ञापन






ये दो पैनल है मैदान में
पैनल-1
पद प्रत्याशी नाम
प्रधान कृष्ण चंद श्योकंद
उपप्रधान बनी सिंह ढुल
उपप्रधान दलबीर सिंंह
सचिव-हरकेश लाल सहारन
संयुक्त सचिवहोशियार सिंह, जयवीर सिंह बूरा
कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार नैन
कार्यकारिणी सदस्यगंगा बिशन, रमेश कुमार, बलविंद्र, ऋषी पाल नैन, जितेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह

पैनल-2

पद प्रत्याशी नाम

प्रधान जसमेर सिंह
उपप्रधान बलवान सिंह
उपप्रधान मुनीष मलिक
सचिव-कृष्ण कुमार

संयुक्त सचिवजसमेर सिंह

कोषाध्यक्ष गुरदयाल सिंह मलिक
कार्यकारिणी सदस्य कप्तान सिंह, सतीश कुमार, कर्मवीर सिंह, सूरजमल नैन, फूल सिंह, अंग्रेज सिंह


शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल पर रहेगा जोर : श्योकंद
प्रधान पद के उम्मीदवार कृष्ण श्योकंद ने अपने पैनल के साथ पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल रहेंगे। जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहतरीन कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी खोले जाने की योजना है, ताकि युवा पढ़ाई कर समाज का नाम रोशन कर सकें।

कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में मतदान केंद्र करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें