फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन ट्रेनें रद्द रहीं तो कई की लेटलतीफी यात्रियों पर पड़ी भारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पलवल रेलवे स्टेशन पर पांच सितंबर से मरम्मत का काम चला हुआ है, जिससे रेल यातायात लगातार बाधित हो रहा है। इससे जहां तीन ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहीं तो वहीं कई देरी से भी चलती रही। इसके कारण कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि इससे रेलवे को भी लाखों का फटका हर रोज लग रहा है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों की जानकारी जुटाने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र का सहारा लेते रहे। हालांकि कुछ यात्री मोबाइल का सहारा लेकर ट्रेनों के आने व जाने की जानकारी भी जुटाते रहे।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम अभी जारी है, जिससे कई ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। इससे जहां तीन ट्रेनें रद्द की गई हैं तो वहीं कई देरी से भी चल रही हैं। यात्रियों को जल्द राहत मिलने की संभावना है।






ये ट्रेनें रद्द रहीं (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-नाम
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेसरद्द
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-रद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस -रद्द


ये ट्रेनें देरी से चलीं (अप व डाउन)
12716 सचखंड एक्सप्रेस-पांच घंटे 15 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस-50 मिनट
18102 टाटा नगर एक्सप्रेस-एक घंटा 36 मिनट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस35 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस- एक घंटा 43 मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस-एक घंटा 43 मिनट
14507 दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट
1830 जम्मूतवी एक्सप्रेसछह घंटे 56 मिनट




जल्द रेल यातायात सुचारू तौर पर चलने की उम्मीद : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम चला हुआ है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित है। जल्द ही रेल यातायात सुचारू तौर पर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें