फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साढ़े छह घंटे तक जिला सचिवालय में छाया रहा अंधेरा, कामकाज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में मंगलवार को करीब साढ़े छह घंटे तक अंधेरा छाया रहा, जिससे कामकाज ठप रहा। रजिस्ट्री, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज बनवाने तथा विभिन्न कार्यों को लेकर आए अधिकतर लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
जिला सचिवालय नए भवन में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग, डीएमसी कार्यालय सहित कई प्रमुख विभागों के कार्यालय है। यहां हर रोज की तरह लोग विभिन्न कार्यों को लेकर सुबह नौ बजे कार्यालय खुलते ही आने शुरू हो गए थे, लेकिन उन्हें झटका उस समय लगा जब बिजली गायब मिली। हालांकि घंटों भर तक लोग बिजली आने की इंतजार करते रहे लेकिन थकने के बाद अधिकतर लौग बैरंग लौट गए तो वहीं दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बिजली आई। इसके बाद ही कंप्यूटर चल सके तो लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि शाम पांच बजे तक कुछ ही लोगों के काम निपट पाए तो बाकी को मायूसी के साथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन



हर रोज होती है करीब 200 रजिस्ट्री
बता दें कि थानेसर तहसील में हर रोज करीब 200 रजिस्ट्री होती है तो इससे भी ज्यादा लोग अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। बिजली न होने के चलते इन सभी कार्यों पर असर पड़ा है।




फतेहाबाद से आया, नहीं करवा सका रजिस्ट्री : पवन कुमार
फतेहाबाद से रजिस्ट्री करवाने पहुंचे पवन कुमार ने बताया कि सुबह से बिजली का इंतजार कर रहा है। बिजली न होने के चलते यहां तहसील कार्यालय में कंप्यूटर नहीं चल सके और वे अपनी रजिस्ट्री नहीं करवा सके। अब उन्हें दोबारा आना पड़ेगा।
विज्ञापन




आधार कार्ड में नाम दुरुस्त कराने के लिए घंटों इंतजार : मीना
खेड़ी मारकंडा से आई मीना ने बताया कि वह अपनी बेटी का आधार कार्ड में नाम ठीक करवाने सुबह ही आ गई थी। बिजली न होने के चलते इंतजार करने को कहा लेकिन सुबह से दोपहर के तीन बज चुके हैं और अभी तक बिजली नहीं आई। सभी लोग ऐसे ही परेशान है।



तकनीकी खामी के चलते गई बिजली : एसडीएम
एसडीएम कपिल शर्मा का कहना है कि कुछ तकनीकी कमी के चलते बिजली गुल हो गई थी। दोपहर बाद आ गई थी, जिसके उपरांत कार्य सुचारू हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें