कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन का असर 34 वें दिन भी रेल यातायात पर पड़ा रहा, जिसके चलते जहां 12 ट्रेनों के पहिए थमे रहे तो वहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए थे। हालांकि कुछ ट्रेनें देरी से भी चलती रही, जिससे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पंजाब को जाने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन के चलते रद्द है, जिससे पंजाब को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पंजाब के कई शहरों के लिए सफर करने वाले यात्री मजबूर होकर बसों का सहारा ले रहे हैं, जिससे जहां उनकी जेब पर असर पड़ रहा है तो वहीं रेलवे को भी नुकसान हो रहा है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अब तक 60 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, जिसका कारण स्टेशन पर यात्रियों की कमी हैं।
वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द है तो कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं। पंजाब के लिए अंबाला-चंडीगढ़ रूट से ट्रेनें भेजी जा रही हैं। ट्रेनों के रद्द होने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में कमी पाई जा रही हैं।
बॉक्स
यह ट्रेनें रही रद्द (अप-डाऊन)
-
रेलगाड़ी-नाम
12459 -नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस
12460-अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12497-शान ए पंजाब9
12498-शान ए पंजाब
12715-सचखंड एक्सप्रेस
12716-सचखंड एक्सप्रेस
14507-फज्लिका इंटरसिटी एक्सप्रेस
14508-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14033-जम्मू मेल एक्सप्रेस
14034-जम्मू मेल एक्सप्रेस
22429-दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस
22430-पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस