फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाबा बागेश्वर के प्रवचन सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 21 May 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्म सरोवर के पूर्वी तट तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा के दूसरे दिन सोमवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दोपहर के समय दरबार लगाया और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने श्रद्धालुओं को हमेशा सकारात्मक रहने का आह्वान किया। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए धर्मनगरी सहित अन्य राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान जब धीरेंद्र शास्त्री ने भजनों से हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया तो श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें