फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आने वाले गेहूं को रोककर हरियाणा के किसानों को दी जाएगी प्राथमिकता

विज्ञापन
अनाजमंडी का दौरा करते खेलमंत्री संदीप सिंह । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 20 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। सरकार गेहूं दाना दाना खरीदेगी। इस बार खरीद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अधिकारी जरूर सुनिश्चित करें। खरीद के दौरान सरकार के निर्देशों की बिल्कुल अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वे पिहोवा व इस्माइलाबाद की अनाजमंडी में डीसी धीरेंद्र खडग़टा की ओर से रखी गई अधिकारियों की बैठक में खरीद प्रबंधों की समीक्षा ले रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. संग्राम सिंह को आदेश दिया कि मंडी में आने वाले प्रत्येक मजदूर का मेडिकल चेकअप करने के बाद ही उसे काम पर लगाया जाए ताकि कोरोना को लेकर सुरक्षा प्रभावित ना हो। इस दौरान मंत्री ने मौके पर मजदूरों का चेकअप भी कराया।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने डीसी धीरेंद्र खड़गटा को आदेश दिए कि कुछ समय के लिए पंजाब और दूसरे प्रदेशों से आने वाली गेहूं की खरीद को रोककर हरियाणा के किसानों को प्राथमिकता दी जाए। प्रदेश के किसानों की फसल खरीदने के बाद ही आसपास के प्रदेशों के किसान को सूचना देकर उनकी फसल मंगवाई जाएगी। तब तक वे फसल काटकर अपने स्तर पर होल्ड करें। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने मंत्री को बताया कि जिला में खरीद के लिए 192 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार खरीद केंद्रों के बाहर भी सूची लगाई जाएगी जिस पर उस किसान का नाम अंकित होगा जिसे फसल लाने के लिए आमंत्रित किया गया है। एसडीएम सोनू राम ने मंत्री को बताया कि खरीद में आशा वर्कर और स्वंय सेवकों का सहयोग भी लिया जाएगा। वे नाकों और खरीद केंद्रों पर किसानों की मदद करेंगे। मंत्री ने डीएफएससी नरेंद्र सहरावत को आदेश दिए कि आज से बारदाना वितरित करना शुरू करें ताकि व्यापारी व किसान पहले से तैयारी कर लें। डीएसपी धीरज कुमार ने खेल मंत्री को बताया कि नाकों पर पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि बिना टोकन के फसल अधिक मात्रा में लाकर कोई सिस्टम को खराब ना हो।
पंजाब बार्डर के नाके का किया दौरा
खेल मंत्री ने गांव टयूकर में पंजाब बॉर्डर का दौरा करके नाके पर चेकिंग की। उन्होंने नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को आदेश दिए कि पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जाए। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी इस बात को भी सुनिश्चित करें कि दूसरे प्रदेशों की फसल हमारी मंडियों में अभी ना पहुंच पाए। खेल मंत्री ने इस्माइलाबाद की मंडी का दौरा करके व्यापारियों और किसानों से भी बातचीत करके खरीद प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें