फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा खाईवाली करते हुए तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में किया तीन को काबू किया है। इनमें जितेंद्र वासी हिनौरी रोड लाडवा, बलराम उर्फबानी वासी बण और सुरेंद्र वासी वार्ड न. 11 लाडवा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 8910 रुपये बरामद किए। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत दिवस थाना लाडवा के एएसआई प्रदीप कुमार, हरजीत सिंह की टीम इंद्री चौक पर मौजूद थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जितेंद्र पुत्र भगवान दासवासी हिनौरी रोड लाडवा अपने घर में 10 रुपये के बदले 100 रुपये देने का वादा करके सट्टे का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जितेंद्र को उसके घर काबू करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बलराम और सुरेंद्र को भी मौके से काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें