लाडवा। लाडवा-बन रोड स्थित गोदाम से गेहूं चोरी करने का मामला सामने आया है। गेहूं चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर ही गेहूं चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में बन वासी मोहन लाल ने बताया कि वह गेहूं खरीद फरोख्त का काम करता है। उसने लाडवा रोड पर जोहड़ के पास गेहूं का गोदाम बनाया है। पिछले करीब 10 महीने से गेहूं चोरी हो रही थी। वह सोमवार सुबह जब वह गोदाम पहुंचा गेहूं के कट्टे कम मिले। जब उसने प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वीडियो में एक व्यक्ति गेहूं चोरी करता हुआ दिखाई दिया।
आरोप लगाया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका पड़ोसी है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने मौके पर गांव के मौजूद लोगों और आरोपी के परिजनों को भी बुलाया, जिसे उन्होंने देखते ही पहचान लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी युवक को भी मौके पर बुलाया, लेकिन वह े फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।