फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनभर मौसम में दिखा बदलाव, 188 पहुंचा एक्यूआई

Sat, 22 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्रवार शाम को दिन ढलने लगा तो पवित्र ब्रह्मसरोवर के आसपास दिखाई दिया हल्का कोहरा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले 24 घंटे से मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह व शाम के समय वातावरण में गिरावट होने के कारण ठंडक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को पूरा दिन धूप नहीं निकली। सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। अगर तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होती है तो मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ठंडक पूर्ण रूप से दस्तक देगी। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

नहीं घट रहा प्रदूषण का स्तर
सप्ताहभर से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को एक्यूआई 103 तक पहुंच गया था जोकि वीरवार को 177 रहा। वहीं शुक्रवार को 188 एक्यूआई रहा। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदूषण के स्तर के आगे भी बढ़ने की संभावना जताई है। जब तक बारिश नहीं होगी ऐसे ही प्रदूषण का स्तर बना रहेगा।
विज्ञापन

जाने एयर क्वालिटी कहां तक ठीक

1-100 अच्छी
100-200 ठीक-ठाक

200- 300 खराब

300-400 बहुत खराब

400- 500 खतरनाक

कुरुक्षेत्र। शक्रवार शाम को दिन ढलने लगा तो पवित्र ब्रह्मसरोवर के आसपास दिखाई दिया हल्का कोहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें