कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में गीता महोत्सव के चलते वातावरण गीता मय बना हुआ है। यहां बुजुर्ग प्रतिदिन गीता पाठ कर रहे हैं। वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम में निरंतर श्रद्धा के साथ गीता का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। प्रतिदिन बुजुर्ग वृद्धाश्रम के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गीता पाठ करते हैं। गीता पाठ के साथ सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की कामना की जा रही है। हर मनुष्य के मन में सुविचार प्रवाहित हो ऐसी कामना की जा रही है। इस अवसर पर आशा सिंगला,किरण गर्ग, आशा गुंबर, नरेश गर्ग, सीता देवी, शकुंतला देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।