फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : 11 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब एक सप्ताह से सुबह-शाम जारी रहे घने कोहरे से बुधवार को कुछ राहत मिली तो वहीं दिनभर धूप भी खिली रही। भले ही न्यूनतम तापमान सर्दी के सीजन में अब तक सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन दिन भर खिली धूप के चलते हवाओं का भी ज्यादा असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री तक रहा। धूप खिलने के चलते ब्रह्मसरोवर तट पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल अधिक दिखाई दी। वहीं वीरवार को भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने व इसके बाद लगातार तीन दिन तक मौसम में कुछ गरमाहट की संभावना जताई जा रही है। एक बार फिर रविवार तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने और इसके बाद मंगलवार से यह 10 डिग्री तक आ जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में होने वाले इस बदलाव के चलते जहां खांसी, बुखार, जुकाम सहित अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं तो वहीं चिकित्सक भी बचाव को लेकर परामर्श दे रहे हैं। सर्दी के इस सीजन में जब से मौसम में बदलाव होने लगा है तो अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी भी बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की हर रोज भीड़ उमड़ने लगी है। उधर नागरिक अस्पताल के ही चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाई का कहना है कि ऐसे में मौसम में बचाव को लेकर गंभीर रहना चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें