फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलस्तर घटा पर ग्रामीणों की चिंता बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पहाड़ों में फिलहाल बारिश थमने के कारण रविवार को मारकंडा नदी का जलस्तर घटा है। इससे शाहाबाद शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जिला प्रशासन भी यह मान रहा है और प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इसका कारण पहाड़ों में तेज बारिश का अलर्ट माना जा रहा है। अगर दोबारा बारिश होती है और पहाड़ों से 30 से 50 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया तो पुनः बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। शुक्रवार को पहुंचे 26 हजार क्यूसेक पानी ने कई गांवों की फसलों को प्रभावित किया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक नुकसान का सही आकलन सर्वे के बाद ही सामने आएगा लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार करीब नौ हजार एकड़ से अधिक धान और गन्ने की फसल डूब गई है। सबसे अधिक नुकसान कठवा, तंगौर, मलकपुर और कलसाना गांव के किसानों को हुआ है। वहीं गुमटी, अरूप नगर, पाडलु और मुगल माजरा में भी सैकड़ों एकड़ फसलें प्रभावित हुई हैं। मुलाना से पहले मिलने वाले बरसाती नालों में सुबह तक पानी काफी था लेकिन दोपहर बाद इनमें भी कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें