फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर से दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव ​भिवानी खेड़ा में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से युवा भारत-आत्मनिर्भरता से सशक्तता की ओर विषय पर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ‘विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर निर्माण गतिविधि कराई गई। छात्राओं में जल संरक्षण, जल प्रदूषण की रोकथाम तथा स्वच्छ पेयजल का महत्व बताया गया। रचनात्मक पोस्टरों से जल बचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. उपासना आहूजा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। जल का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। स्वयंसेविकाओं ने गांव भिवानी खेड़ा में नशे के दुष्प्रभाव एवं जल ही जीवन है पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने, नशे से बचने, जल संसाधनों के सही उपयोग, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार अपनाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. आरती अग्रवाल, सिमरन, जिया और किरणदीप सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें