फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वृंदावन ट्रस्ट ने श्याम बाबा पैदल यात्रा के लिए देवी मंदिर में 20 फुट झंडे का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । वृंदावन ट्रस्ट ने सोमवार को प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में श्याम बाबा पैदल यात्रा के 20 फुट के बड़े झंडे का पूजन किया। पूजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि चुलकाना श्याम बाबा धाम समिति के पदाधिकारी नरेश सिंगला रहे। ट्रस्ट द्वारा 21 फरवरी काे चुलकाना श्याम बाबा धाम के लिए पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने बताया कि देवी मंदिर में बड़े ध्वज का पूजन हुआ। यात्रा के लिए संस्था जाेर-शाेर से तैयारियाें में जुटी हुई है। यात्रा 21 को सुबह चार बजे गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे सुविधा के पास से शुरू होगी। ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व वरुण सिंगला ने बताया कि शहर में प्रचार बड़े जोरों से चल रहा है। यात्रा के लिए सभी संस्थाओं को निमंत्रण सौंपे जा चुके हैं। यात्रा के दौरान रास्ते में लगभग 12 स्थानों पर भंडारे का कार्यक्रम है। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि शहर में हार्डिंग और बैनर लग चुके हैं और प्रचार जोर पर है। फाल्गुन माह में श्याम बाबा की जय-जयकार पूरे देश में गूंजने लगती है। फाल्गुन मेले पर लाखों श्रद्धालु देश भर से चुलकाना धाम आते हैं। ट्रस्ट इस परंपरागत यात्रा को पिछले 14 वर्षों से निकाल रहा है। इस अवसर पर मुकेश गोयल, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, सुनील रावल, संजय गोयल और आशीष गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें