फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध किया। लालबत्ती स्थिति जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिला सचिवालय तक जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। नगर निगम के संयुक्त डॉ. संजय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने जिला सचिवालय के बाहर एलिवेटेड हाईवे के नीचे धरना भी दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक की अगुवाई में कांग्रेसी सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकजुट हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय के बाहर पहुंचे। कांग्रेसियों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिला सचिवालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सीधे तौर पर गरीब, मजदूर, बुजुर्ग और मध्यम वर्ग के हितों पर हमला है। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते से देश की कृषि बर्बाद हो गई। इससे देश की खाद्य सुरक्षा कमजोर हो जाएगी। बच्चों की आय को आधार बनाकर बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी की जा रही है। लोगों के राशन कार्ड से नाम काट दिए जा रहे हैं। इस मौके पर बलवान बाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, खुशीराम जागलान, धर्मबीर मलिक, राकेश चुघ, सुप्रिया रतन, मोहकम छौक्कर, ओमबीर पंवार, रितमोहन शर्मा, सुभाष बठला, राजकुमार पाहवा, संजय गर्ग, कुलदीप पूनिया, बलविंदर माटा, सोहनलाल शर्मा व जेपी गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें