फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम घोषित

Wed, 04 Mar 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का संशोधन कार्यक्रम जारी किया है। यह संशोधन हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियम 163 के नियम 8 के तहत किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च को दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 12 मार्च को इन दावे व आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। 16 मार्च तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील की जा सकेगी।
विज्ञापन

अपीलेट अथॉरिटी द्वारा इन अपीलों का निपटान 19 मार्च को किया जाएगा। 27 मार्च को संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में पिपली ब्लॉक के अटल नगर, बीड खैरी, शाहाबाद ब्लॉक के मोहन नगर, लाडवा क्षेत्र के गांव लाठी धनौरा, जुरासी खुर्द, जुलमत, रतनगढ़ ककराली, सरस्वती नगर खेडा, सिंहुपरा, धनीरामपुरा, थानेसर के बिशनगढ़, बचगांव, रावगढ़, भैंसी माजरा, संतोखपुरा, खासपुर, समसीपुर, फतुहपुर, बाबैन के रामनगर 112 तथा सैनी माजरा में खाली पड़े पंच पदों पर उप चुनाव होंगे। वहीं पिहोवा क्षेत्र के गांव बोहदा में सरपंच पद के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें