फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशामुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 12 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नशामुक्ति अभियान के तहत ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना केयूके क्षेत्र के झिजारपुर व पिडारसी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


उप निरीक्षक राजेश कुमार ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से नशे की बुराई पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से नशा करने या बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, जिसमें सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में ध्यान देने की सलाह दी गई। नशे से संबंधित सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें