राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा
करनाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानीपत में प्रदेश और देश की तीन बड़ी घटनाओं के विरोध में शनिवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इनमें प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का मामला शामिल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तीनों घटनाओं की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने इन मामलों की निष्पक्षता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कैथल, यमुनानगर, अंबाला और करनाल और कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन नहीं हुआ।