फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रास्ते पर चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह से उमड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। निवारसी गांव में शिव मंदिर के पास कच्चे गोहर (रास्ते) में चांदी के सिक्के मिलने से ग्रामीणों का तांता लग गया। देखते ही देखते सिक्के मिलने की बात पूरे गांव में फैल गई।
पूरा गांव मंदिर के पास इकट्ठा होना शुरू हो गया और बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी ने कच्चे रास्ते को खोदना शुरू कर दिया। गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से गांव से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन

उसे सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास बन रहे कच्चे रास्ते पर प्रवासी मजदूरों व ग्रामीणों को कुछ चांदी के सिक्के मिले हैं। जब उसने मौके पर पहुंचकर कर देखा तो अंधेरा होने के कारण ग्रामीण वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले शिव मंदिर के साथ वाली जगह से मिट्टी उठाकर सड़क बनाने के लिए डाली गई थी। मंदिर के पास सड़क बनाने का काम चल रहा है। बरसात होने के कारण काम रुका हुआ था। बताया कि मंदिर के रास्ते के पास खेतों में कुछ प्रवासी मजदूर धान लगाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान जब मजदूर उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें इक्का दुक्का सिक्का दिखाई दिया। सिक्के मिलने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे मन्दिर के पास कच्चे रास्ते पर ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें