फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धूं-धूं कर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, पिता और पुत्र ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
लाडवा। आग लगने के बाद सड़क पर धूं- धू जलती स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। बाबैन मार्ग पर धनौरा मोड़ के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी सवार पिता पुत्र ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। खेतों में काम कर रहे मजदूर जब तक स्कूटी के पास पहुंचे तब तक स्कूटी जल कर राख हो चुकी थी। भालड़ गांव निवासी नैब सिंह ने बताया कि वह दोपहर दो बजे अपने बेटे को स्कूल से लेने गया था।
विज्ञापन

स्कूल से बच्चे को लेकर जब वह अपने घर लौट रहा था। जब धनौरा मोड़ के पास बेटे ने स्कूटी से धुंआ उठने की बात कही तो पहले नैब सिंह ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बेटे के दोबारा ज्यादा धुआं उठने की बात से तुरंत स्कूटी रोक दी। देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी में भयंकर आग लग गई। धमाका होने के डर से वह अपने बेटे को लेकर स्कूटी से दूर खड़ा हो गए। आग इतनी भयानक थी कि पूरी स्कूटी कुछ ही समय में जल कर खाक हो गई। नैब सिंह कश्यप ने बताया कि अगर वह अकेले होते तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें