फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विजय कुमार को मिला बेस्ट एथलेटिक्स कोच अवार्ड

Sun, 28 Sep 2025 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोच विजय कुमार। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले और एशियाई स्तर पर पैरा एथलीट्स को प्रशिक्षित करने वाले कोच विजय कुमार मलिक को हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेस्ट एथलेटिक्स कोच अवार्ड से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ उन्हें 30 लाख का चेक भी प्रदान किया गया।


विजय का खास जुड़ाव गुरुकुल कुरुक्षेत्र से है। यहां उन्होंने न सिर्फ शिक्षा पाई, बल्कि अपनी खेल प्रतिभा को भी निखारा। विजय वर्ष 2009 से 2011 तक गुरुकुल के छात्र रहे। विजय ने बताया कि गुरुकुल में छात्रावास के दिनों में तत्कालीन प्राचार्य और वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनकी छिपी हुई खेल प्रतिभा को पहचाना और उन्हें एथलेटिक्स की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने न केवल उन्हें प्रेरणा दी, बल्कि प्रशिक्षण, संसाधन और अनुशासन का वह माहौल भी दिया, जो किसी खिलाड़ी के लिए बेहद जरूरी होता है। विजय ने कहा कि गुरुकुल में आचार्य के सिद्धांत, आसान और कठिन परिश्रम को अपनाकर ही मैंने यह मुकाम पाया है। विजय कुमार के मार्गदर्शन में पैरा एथलीट प्रणव सूरमा ने चीन में आयोजित एशियाई पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता। यह विजय की कोचिंग का ही परिणाम है कि भारत को यह गौरव हासिल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें