फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजनेस टैगलाइन प्रतियोगिता में पलकदीप और सिमरन प्रथम

Sun, 28 Sep 2025 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका विषय मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एक स्वस्थ भविष्य के लिए वर्जनाओं को तोड़ना और महिलाओं और किशोरियों के लिए पोषण शक्ति, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास रखा गया। इस दौरान महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से बिजनेस टैगलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने व्यवसाय एवं ब्रांड प्रमोशन से संबंधित आकर्षक टैगलाइन प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में पलकदीप कौर एवं सिमरनजीत कौर ने प्रथम स्थान, मानसी ने द्वितीय स्थान तथा सुनिधि एवं बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन डॉ. श्रेष्ठा मुराल सहायक प्राध्यापिका गृह विज्ञान राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल (कुरुक्षेत्र) ने छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन एवं पोषण संबंधी विषयों के बारे में जानकारी दी और पीपीटी के माध्यम से उन्हें उपयोगी सुझाव प्रदान किए। प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि डॉ. श्रेष्ठा का अनुभव छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। डॉ. किरण गर्ग ने कहा कि नारी स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिवार और समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें