फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपाध्यक्ष सुमन ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Thu, 21 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा । लोगों की समस्याएं सुनते उपाध्यक्ष सुमन सैनी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
लाडवा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित खुले दरबार में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा के लोगों की बड़ी मांग को पूरा कर राक्षी नदी पर ट्रफ कार्य व रास्ता निर्माण के लिए 13.28 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। लाडवा के लोगों की पिछले लंबे समय से राक्षी नदी के कार्य को करवाने की मांग थी। मुख्यमंत्री ने अपने हलके लाडवा के लोगों की समस्या को समझते हुए इस कार्य को प्रमुख योजनाओं में शामिल किया। राक्षी नदी पर ट्रफ कार्य को मंजूरी दी। साथ ही नदी की मजबूती और आवाजाही को आसान बनाने के लिए रास्ता निर्माण के कार्य को भी झंडी दी। लोगों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा।
अधिकारियों की ओर से इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, गुरनाम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें