फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवोदय विद्यालय समिति राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Thu, 21 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा : कार्यक्रम का शुभारंभ करती उपाध्यक्ष सुमन सैनी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
लाडवा। जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में 33वें नवोदय विद्यालय समिति राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने किया।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी और राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विद्यालय समिति अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सम्मानित किया। सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने भी युवाओं के लिए खेलों को न केवल कॅरिअर बनाने का अवसर दिया है बल्कि खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए। इतना ही नहीं हरियाणा देश का पहला राज्य है जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये तक के नकद पुरस्कार देता है।
हमने अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, डीएसपी रणधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, एसएमओ डॉ. कृष्णकांत, धनीराम शर्मा, मनोज भटनागर, पार्षद सनी कालड़ा, पूनम सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें