फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 28 व 29 को कुवि में जुटेंगे उत्तरी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तरी क्षेत्र के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ पदाधिकारी 28 और 29 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जुटेंगे, जहां एकीकृत शिक्षक शिक्षा विषय पर मंथन किया जाएगा। सीनेट हॉल में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सम्मेलन की अध्यक्षता कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा एचएसएचईसी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे।

सम्मेलन का ओवरऑल इंचार्ज डीन एकेडमिक अफेयर्स को बनाया गया, जिसमें प्रो. संजीव शर्मा उनका सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, लोक संपर्क विभाग, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, आईटी सेल, हॉटीकल्चर, सामान्य शाखा को विभिन्न जिम्मेवारियां दी गई है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. मंजुला चौधरी, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. विवेक चावला, प्रो. रीटा, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. अनिता दुआ सहित विभिन्न कमेटियों के संयोजक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें