फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं खरीद के सरकारी दावों की पोल खोली विधायक अशोक अरोड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का जायजा लेते विधायक अशोक अरोड़ा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार गेहूं कटाई सीजन के साथ अनाज मंडियों में पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाई। इसका खामियाजा शुरूआत में ही किसान व आढ़ती भुगतने लगे हैं। मंडियों में न तो बारदाना पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाया है और न ही खरीद ही सुचारू रूप से हो पा रही है। यह कहना है थानेसर विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा का। वे शुक्रवार को थानेसर अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद के प्रबंधों का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि गेहूं खरीद शुरू हुए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन उठान का ठेका नहीं हुआ है। अरोड़ा ने खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर से फोन पर बातचीत की, जिस पर नागर ने जानकारी दी कि थानेसर की अनाज मंडी की उठान के लिए निविदा खोल दी गई है। गेहूं खरीद के प्रबंधों के लिए उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त तथा एसडीएम से भी बात करके गेहूं उठाने के प्रबंध तुरंत करने और बारदाना पहुंचाने के निर्देश दिए।
अरोड़ा ने कहा कि जो कार्य गेहूं खरीद शुरू होने से एक महीना पहले किए जाने चाहिए थे, वह गेहूं खरीद शुरू होने के 11 दिन बीत जाने पर भी नहीं किए गए। इससे सरकार के किसान हितैषी होने के दावे की पोल खुलती है। मंडी में किसानों के लिए पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को एक्वागार्ड लगाने के निर्देश दिए साथ ही मंडी की सफाई व्यवस्था और बंद हुए सीवरेज को खुलवाने के बारे में कहा। उन्होंने मार्केट कार्यालय में जाकर सभी प्रबंधों का जायजा लिया और फिर मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत की।
विज्ञापन









मेरी बजाय अपनी पार्टी की चिंता करें अभय चौटाला : अरोड़ा


इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला द्वारा अशोक अरोड़ा का कांग्रेस में दम घुटने संबंधित दिए गए बयान पर अरोड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अभय चौटाला इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जिम्मेदार पद पर है। ऐसे में गैर जिम्मेवारी वाला बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें मेरी चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि उनका कांग्रेस में पूरा मान सम्मान है। आम कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेसी नेता तक उन्हें पूरा सम्मान देते है। वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। विधानसभा से लेकर सड़क तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें