कुरुक्षेत्र। शिविष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति हरियाणवी पैवेल
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। महोत्सव में सजी मीडिया चौपाल में श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणवी में संवाद किया। उन्होंने हरियाणा की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की दशा दिशा पर विस्तार से चर्चा की।
कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान ने कहा कि हरियाणवी बोली सबसे मिठास भरी है। इसमें बातचीत करते ही सामने वाले व्यक्ति से अपनेपन का संबंध स्थापित हो जाता है। डॉ. धीमान ने कहा कि विवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणवी बोली को भाषा बनाने का जो बीड़ा उठाया है और सांझी लोक कला को स्थापित करने का निर्णय लिया है। वह हमारी सभी की सामाजिक एवं सांझी जिम्मेवारी है।
उनके साथ भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के महासचिव महेश जोशी ने भी हरियाणवी बोली में अपनी बात को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणवी होने पर गर्व महसूस करो, हरियाणवी फिल्में देखो, हरियाणवी में बात करो, हरियाणवी गीत सुनो तभी हरियाणवी का विकास संभव है।
कुरुक्षेत्र। शिविष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति हरियाणवी पैवेल- फोटो : Samvad