फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुए की पणिहारी मैं घणी दूर ते आया...पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव शुरू होते ही मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर हरियाणवी वाद्य यंत्रों की धुनों से लेकर कलाकारों की गीतों की स्वर लहरियों से गूंज उठा। पहले ही दिन कलाकारों ने छह मंचों पर अलग-अलग विधाओं में समा बांध दिया और जमकर कला के रंग बिखेरे। दर्शकों ने भी कलाकारों की प्रतिभाओं का खूब लुत्फ उठाया और जमकर मस्ती भी की।
विज्ञापन

सपेरे व बंजारों की ओर से मुख्य गेट पर ही ढोल, नगाड़ों, बीन व बांसुरी की स्वर लहरियों के बीच मुख्य अतिथियों से लेकर दर्शकों का भी स्वागत किया। दर्शक भी वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकने को मजबूर हो गए। दिनभर अलग-अलग मंचों पर कलाकार प्रस्तुतियां देते रहे। हरियाणवी पॉप से लेकर हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने खूब रंग जमाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुए की पणिहारी मैं घणी दूर ते आया... मशहूर हरियाणवी गीत पर जैसे ही डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल के छात्रों ने प्रस्तुति दी तो सारा ऑडिटोरियम गूंज उठा। छात्रों ने पुराने व नए गीतों के फ्यूजन से माहौल को रंगारंग कर दिया। हरियाणवी पॉप प्रतियोगिता में यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज ने गीत, मन बसके, जरा सी जा के... तन्ने मेरा मन मोह लिया पर आकर्षक प्रस्तुति दी। एमडीएसडी कॉलेज, अंबाला सिटी ने अपने प्रदर्शन से सबको मंत्रमुग्ध किया। गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल सहित अन्य कॉलेज टीमों ने भी अपनी चमक बिखेरी।

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें