फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर की झाड़ियों में फंसा मिला वरुण का शव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लापता वरुण सिंगला। परिजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वरुण सिंगला का शव ज्योतिसर के पास नहर की झाड़ियों से बरामद हुआ है। मंगलवार को सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में कार के डूबने से 22 वर्षीय वरुण सिंगला नहर में बह गए थे। लगभग 50 घंटे बाद गोताखोरों ने नहर की झाड़ियों में शव को फंसा देखा और बाहर निकाल पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

कार पटरी पर असंतुलित होकर नहर में गिर गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरते ही शीशा टूटा जिससे वरुण बाहर निकल सका लेकिन तेज बहाव में बह गया। आरुषि कार में फंस गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास में काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोर टीम ने कार क्रेन से निकाली जिसमें आरुषि का शव मिला।
इसके बाद आरुषि के परिजनों ने वरुण पर जान-बूझकर कार नहर में गिराने का आरोप लगाया था जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थाना केयूके प्रभारी विशाल कुमार ने पुष्टि की कि शव बरामद होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें