फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सैनी समाज सभा की मासिक बैठक में की विभिन्न विषयों पर चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में  गुरनाम सिह सैनी को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा की मासिक बैठक रविवार को महाराजा शूर सैनी हॉल में संपन्न हुई। बैठक से पहले सैनी सुधार सभा के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके लिए हवन का आयोजन हुआ, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने गुरनाम सिंह सैनी की हरियाणा भूमि पुनर्ग्रहण एवं विकास निगम पंचकूला के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट इंद्रगढ़ी गोहाना की गौशाला ने गुरनाम सिंह सैनी को सम्मानित किया। सभा के अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गुरनाम सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। सैनी समाज सभा के महासचिव अवतार सिंह सैनी ने सभा का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। आने वाली 15 जून को सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर यात्रियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था का प्रस्ताव पारित हुआ। 29 जून को गुरुपर्व के शुभ अवसर पर ठंडे पानी की छबील लगाने का निर्णय लिया गया। इस दिन फलों के वितरण का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान सत्यवान सैनी, उप प्रधान गुरमीत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष जयपाल सैनी उपस्थित थे। सैनी शिक्षा समिति के प्रधान नैब सिंह पटाकमाजरा और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें