फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांझी कार्यशाला संपन्न, महिलाओं ने सीखे पारंपरिक लोक कला के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक लोक कला सांझी के गुर सीखे। यह कार्यशाला कला कीर्ति भवन में पांच से सात जून तक चली। इसका उद्देश्य हरियाणवी लोक कला सांझी के पारंपरिक स्वरूप को सहेजना था। प्रतिभागियों ने मिट्टी, गोबर और प्राकृतिक रंगों से सुंदर सांझी कलाकृतियां बनाईं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों की कलाकृतियों की सराहना की और प्रशस्ति पत्र दिए। डॉ. पूनिया ने सांझी को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बताया। उन्होंने युवा वर्ग को लोक कलाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षक मीनाक्षी ने नई पीढ़ी तक कला पहुंचाने के महत्व पर बात की। समापन अवसर पर सीमा काम्बोज, विकास शर्मा, वेदिता, मुस्कान, जयवंती, रितु, बेबी, बिमला, कशिश, ईशिका, नवनीत, सुदेश, डा. राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें