पिहोवा। विकास कार्यों का उद्घाटन करते भाजपा नेता जय भगवान शर्मा। विज्ञप्ति
पिहोवा। लाखों की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का सोमवार को उद्घाटन व लोकार्पण किया गया। इनके लिए विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) मुख्य तौर पर पहुंचे।
उन्होंने रोशनपुर रोड से मायाराम सैनी के घर तक वाया सुदर्शन, वार्ड नंबर 12 में 19 लाख की लागत से गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस्माईलाबाद में 20 लाख की लागत से नून घर धर्मशाला की रिपेयरिंग व नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निजी कोष से दो संस्थाओं को पांच-पांच लाख के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही गांव बिलोचपुरा में पांच लाख की फिरनी निर्माण, गांव चुनिया फार्म में पांच लाख की गली, गांव खिदरपुरा में 10 लाख का स्वागत गेट और गांव लाहौर माजरा में पांच लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। डीडी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ प्रदेश के हर गांव और हर वर्ग तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण क्षेत्र में सड़क, गली, धर्मशाला, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है जिससे लोगों के जीवन स्तर में सीधा सुधार आ रहा है।