फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, फिर चकमा देकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। पुलिस व गोतस्करों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तस्करों को रोकने के लिए प्रयास किए तो तस्करों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करते हुए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने भी गोवंश को बचाते हुए ट्रक रोकने के लिए टायरों की ओर फायर किए लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देने व कच्चे रास्तों के माध्यम से ट्रक को गोवंश के साथ ले जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

सीआईए लाडवा टीम को रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शाहाबाद अनाज मंडी से कुछ लोग एक ट्रक में बेसहारा गोवंश को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बाबैन-सुनारिया रोड पर गश्त कर रही टीम को सूचित किया। टीम ने सुनारिया गांव से थोड़ा आगे जाकर सामने से आते कैंटर को देखा और रुकने का इशारा किया लेकिन कैंटर चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस वाहन के चालक ने मुश्किल से गाड़ी बचाई।
इसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू किया। कैंटर का पिछला डाला खुला होने से अंदर भरे गोवंश दिख रहे थे लेकिन नंबर प्लेट नहीं दिख रही थी। सीआईए एक के प्रभारी जसबीर के अनुसार पुलिस ने सायरन बजाया, डिपर दिए और आगे निकलने की कोशिश की लेकिन चालक ने साइड नहीं दी। जब पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा तो कैंटर के पीछे खड़े दो तस्करों में से एक ने पिस्तौल निकालकर पुलिस वाहन पर दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी के पास से गुजर गई।
विज्ञापन

एसआई शरणजीत सिंह ने ट्रक के टायर की दिशा में दो फायर किए, ताकि वाहन रोका जा सके। इसके बाद तस्करों ने ट्रक को संधौर से महुआखेड़ी गांव की ओर भगा लिया। अंधेरे और तेज रफ्तार का फायदा उठाकर तीनों तस्कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें