कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एंव विज्ञान केंद्र में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छा
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में ग्रहों का राजा-बृहस्पति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र में शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र कुमार कुमार दास ने कुवि के भूभौतिकी विभाग के प्रो. एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. भगवान सिंह चौधरी की ओर से आकाशीय प्रकाश पुंज विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रमों की रूप रेखा, समय सारणी तथा उसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रक्षेपण विषय में भारत की बढ़ती हुई साख के बारे में विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान कराई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की उर्वशी ने प्रथम पुरस्कार, मिलेनियम स्कूल की प्रिशा गर्ग ने द्वितीय पुरस्कार तथा डीएवी पब्लिक स्कूल की सानवी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मिलेनियम स्कूल के मानवी सिंह, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की किंजल, बीपीआर इंटरनेशनल स्कूल के यश्स्वी एवं गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हीना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।