फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के यूजी प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड कोर्सेज की परीक्षाएं 20 से, डेटशीट जारी

Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनईपी 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के अंतर्गत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 20 जून से होंगी। इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को परीक्षा शाखा की ओर से जारी कर दिया गया। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से एनईपी को पूरे प्रदेश में क्रियान्वित किया गया है और इसी के तहत स्नातक (यूजी) स्तर के सभी पाठ्यक्रमों को संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में लागू किया गया। कुवि परिसर, महाविद्यालयों, संस्थानों में सोमवार को एनईपी के यूजी प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड कोर्सेज की डेटशीट जारी की गई। ये सभी परीक्षाएं 20 जून से संचालित की जाएंगी जो 12 जुलाई तक चलेंगी। इसके अलावा 13 जुलाई से अन्य सभी कोर्सेज की परीक्षाओं को संचालित किया जाएगा, जिसमें पूल के अन्य विकल्प एईसी, वीएसी, एसईसी व एमडीसी शामिल हैं। इस नए एनईपी कार्यक्रम के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को पेपर में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि यूजी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत परीक्षार्थियों की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगी व समस्त प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाएं विभागीय व महाविद्यालय स्तर पर जारी हैं। छात्र-छात्राएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इन सभी परीक्षाओं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विषयों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षकों व ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी ताकि सभी परीक्षाएं सुचारु रूप व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें