कुरुक्षेत्र। लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर (एलसीएलओ) यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबित मांगों के लिए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से लाडवा स्थित शिवाला राम कुंडी भवन में मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का ज्ञापन स्वीकार करते हुए उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। यूनियन के राज्य प्रधान पवन डागर ने बताया कि मुलाकात में मुख्यमंत्री के साथ उनके ओएसडी राकेश संधू और कैलाश सैनी भी मौजूद रहे।
ओएसडी राकेश संधू ने क्रिड विभाग की एसीएस अनुपमा को फोन कर एलसी एलओ कर्मचारियों की ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नोटिस जारी कर इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल किया जाएगा।
इसके बाद भी एलसीएलओ कर्मचारी 116वें दिन भी धरने पर डटे हुए हैं। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उन्हें ड्यूटी पर नहीं ले लेती, तब तक सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सभी विभागीय कर्मचारी उनके धरने को पूर्ण समर्थन और सहयोग देते रहेंगे।
यह बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी है। राज्य सचिव अजय ओलिहान ने कहा कि ये कर्मचारी क्रिड और एचपीपीए के तहत सात हजार ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी से जुड़े कार्यों के लिए नियुक्त हुए थे।