कुरुक्षेत्र। प्रो. अनिल वशिष्ठ।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत पीजी कोर्सों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने को लेकर राहत मिल पाई है। अब यह पाठ्यक्रम 20 जून तक तैयार कर सकेंगे। इस संबंध में कुवि प्रशासन ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। नई शिक्षा नीति 2020 को पीजी स्तर पर लागू करने की तैयारी कर रहे कुवि प्रशासन ने सभी विभागों को नया पाठ्यक्रम 30 जून तक तैयार करने के आदेश दिए थे। 15 जून को जारी इन आदेशों के बाद शिक्षकों में रोष देखा जा रहा था तो उन्होंने समय बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति को 24 मई को पत्र भी लिखा था। अमर उजाला ने भी 25 मई के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अब कुवि प्रशासन ने पाठ्यक्रम तय करने के लिए नए आदेश जारी किए हैं।
कुवि प्रशासन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर 20 जून तक सभी पीजी कोर्सों के पाठ्यक्रम को तैयार करने का समय दिया गया है ताकि 20 जून को होने वाली अकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लग सके। इसी के साथ कहा गया है कि जो विभाग 20 जून तक पाठ्यक्रम तैयार नहीं कर सकते उन्हें हर हाल में सात जुलाई तक इसे तैयार करना होगा।
20 तक पाठ्यक्रम तैयार करने का दिया गया समय : प्रो. अनिल
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि छुट्टियों के चलते और शिक्षकों द्वारा की गई मांग को देखते हुए कुलपति के निर्देशानुसार 20 जून तक का पाठ्यक्रम तैयार करने का समय दिया गया है। कई विभागों द्वारा पाठ्यक्रम को तैयार कर लिया गया है जो कि विभागीय स्तर पर स्टाफ काउंसिल और पोस्ट ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज में पाठ्यक्रम पर चर्चा कर पास कर रहे हैं। उसके बाद एकेडिमक काउंसिल की बैठक में पास किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र। प्रो. अनिल वशिष्ठ।