फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही उमंग ने जीता मुकाबला

Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्शल आर्ट डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से रविवार को सैनी समाज भवन में तीन दिवसीय मार्शल आर्ट गेम्स का आयोजित किए। इसमेें ताइक्वांडो, कराटे और हेडो मार्शल आर्ट शामिल की गई है। इन प्रतियोगितों में एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रादौर के विधायक और ओलंपिक संघ हरियाणा के अध्यक्ष शाम सिंह राणा ने किया। 
विज्ञापन

लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, दिव्य राणा और ओलंपिक संघ हरियाणा के महासचिव नरेश मलिक, ौर सहसचिव राज कमल ढांडा विशिष्ठ थे। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के मुकाबलों में 20 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उमंग वर्मा ने प्रथम, लता करनाल द्वितीय और गुरनीत कौर पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 22 किलोग्राम में रिधिमा शर्मा करनाल ने पहला, कशिश फरीदाबाद ने दूसरा और तारुषी और रिधिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

 इस मौके पर डॉ. संदीप भल्ला, मनोज कुमार, गोविंद वर्मा, सुनील कुमार, शमशाद कुमार, देवेंद्र कुमार, रघुबीर गर्ग और हेमंज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें