फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो युवकों को दुबई भेज ठगे 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इटली भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता समेत दो युवकाें को इटली की बजाए दुबई भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रमेश कुमार निवासी कौल जिला कैथल ने बताया कि वह और उसका रिश्तेदार सोनू खोखर विदेश जाने के लिए आयन खान से मिले थे। आयन खान ने उनको दुबई में रह रहे उसके रिश्तेदार के जरिए इटली भेजने का आश्वासन दिया।
इस एवज में आरोपी ने उनसे 10-10 लाख रुपये मांगे थे। शुरुआत में आरोपी उनसे 10 रुपये ले गया और उनको कुछ दिन बाद दुबई पहुंचा दिया। यहां आरोपी ने उनको कुछ रखा और कुछ दिन में काम कराने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी ने अन्य एजेंट गुरमुख सिंह के जरिए उनको इटली भेजने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी ने कई महीने बाद भी उनको इटली नहीं भेजा। मजबूरी में उनको वापस आना पड़ा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अन्य मामले में थाना शहर में दर्ज शिकायत में अजैब सिंह निवासी खानपुर जाटान ने बताया कि आरोपी सुरेश ने उसके बेटे को 15 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। इसमें आरोपी ने पांच लाख रुपये एडवांस मांगे थे तथा बकाया ऑस्ट्रेलिया पहुंच पर देने थे। शिकायतकर्ता ने 16 सितंबर 2023 को चेक से आरोपी सुरेश कुमार के खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए, मगर आरोपी करीब छह महीने तक लारेबाजी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें