फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनों में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बाबैन में पिपली रोड पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर से बरगट जाटान निवासी युवक रजत पुत्र जयकृष्ण को सिर व छाती में गंभीर चोट लगी है। रजत अपने गांव बरगट जाटान से बाबैन आ रहा था। उसे बाबैन की और से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रजत को सिर व छाती में गंभीर चोटें लगी है जिसे गंभीर अवस्था में कुरुक्षेत्र ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लाडवा-बाबैन रोड पर एक अन्य सड़क हादसे में एक प्राईवेट बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार मनीष पुत्र जगमाल निवासी बरगट थलीपुर को सिर में गंभीर चोटें लगी। उसे कुरुक्षेत्र के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मनीष गांव खिड़की से अपनी बुआ से भैयादूज का टीका करवाकर अपने गांव बरगट थलीपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें