फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवेड़ा हाईवे पर कार की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलवेहड़ा में हाइवे पर कार की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल युवती को राहगीरों की मदद से कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। गांव जलवेहड़ा निवासी पप्पू सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को बेटी के साथ जलवेहड़ा बस स्टैंड पर स्थित दुकान पर मिठाई खरीदने आया था। जब वे मिठाई खरीदने के बाद सड़क को पार कर रहे थे तो इस्माईलाबाद की ओर से आ रही तेजरफ्तार कार ने उसकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी बेटी उछल कर सड़क पर जा गिरी। वहीं वह बाल बाल बच गया। कार चालक टक्कर मारने के बाद थोड़ी देर रुका और फिर वहां सेफरार हो गया। उसने अपने मौसेरे भाई रिंकू की मदद से बेहोश पड़ी लड़की को पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें