फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसों में दो हजार लोगों ने किया सफर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रूटों पर जाने के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।। जिले को मिली 10 इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों ने मंगलवार को पहली बार टिकट लेकर सफर किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 अक्तूबर को इन बसों को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते मुख्यमंत्री ने दिवाली तक बसों में लोगों को नि:शुल्क यात्रा करने की सौगात दी थी। दिवाली के बाद मंगलवार को इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को टिकट थमाया गया। बसों में पहले ही दिन दो हजार लोगों ने सफर किया जिससे विभाग को करीब 40 हजार की आमदन हुई।
बस पास नहीं होंगे मान्य : सामान्य बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों में दो गुना किराया लगता है। ऐसे में ग्रामीण रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की जेब ढीली होगी। सामान्य बसों में मिलने वाली 42 कैटेगरी में से यात्रियों को कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। छात्राओं को बस पास होने के बावजूद भी किराया लेना पड़ेगा। प्रदेशभर के 10 शहरों के लिए 375 बसों के संचालन के लिए सरकार योजना बना चुकी है। इनमें पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकुला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रूटों पर जाने के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें