शाहाबाद। नवनियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को पदभार ग्रहण करवाते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। विज
शाहाबाद। मार्केट कमेटी परिसर में सोमवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर और वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि रहे।
सर्वप्रथम एमएन कॉलेज मैनेजमेंट के अध्यक्ष यशपाल वाधवा, नलवी मंडल अध्यक्ष सरबजीत कलसानी, नगर पालिका अध्यक्ष गुलशन कवातरा, भाजपा नेत्री बीबी करतार कौर, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा, धनपत राय अग्रवाल और पिहोवा के नवनियुक्त मार्केट कमेटी चेयरमैन तरनदीप सिंह वड़ैच ने संबोधित किया। नवनियुक्त वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व हमेशा मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता है।