फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले के दो हजार 168 किसानों ने कराया धान की फसल का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का आयोजन कृषि केंद्र में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलेभर के दो हजार एक सौ 68 किसानों द्वारा धान की फसल का बीमा करवाया गया है और जिले भर के 20 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई। स्थानीय आपदाओं के अंतर्गत फसल में ओलावृष्टि, बादल फटना, आसमानी बिजली गिरने से नुकसान होने पर किसान को 72 घंटे के अंदर-अंदर कृषि विभाग के खंड कार्यालय, उपमंडल कार्यालय और उप कृषि निदेशक कार्यालय में फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को लिखित में शिकायत दर्ज करवानी होगी, ताकि समय पर बीमा का लाभ मिल सके। बीमा करवाते ही बीमा की एप्लीकेशन आईडी बैंक से प्राप्त की जा सकती है, ताकि नुकसान उपरांत आवेदन जमा करवाने के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस स्कीम में किसानों की शिकायतों के निपटान के लिए राज्य व जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन




फसलों को बीमा होने से मिलता है फायदा
कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने बताया कि जिलेभर से दो हजार एक 168 किसानों ने धान की फसल का बीमा करवाया है। किसी भी तरह की आपदा आने पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए फसल बीमा की एप्लीकेशन आईडी होना आवश्यक है, जो कि बैंक से प्राप्त की जा सकती हैं। इस योजना की पूरी जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फसलों के बीमा कराने से किसानों को लाभ मिलता है। इसलिए फसलों को बीमा जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें