फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि को स्टडी एब्रोडआईड रैंकिंग में मिला 96वां स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टडी एब्रोडआईड द्वारा अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए डिजाइन की गई वार्षिक विश्वविद्यालय रैंकिंग का दूसरा संस्करण जारी किया गया है, जिसमें दुनिया भर के कुल आठ हजार 536 संस्थानों का मूल्यांकन किया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नवीनतम रैंकिंग में 388 संस्थानों में से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भारत में 96वें सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

कुवि की इस उपलब्धि को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी और बताया कि वर्तमान में कुवि के विभिन्न विभागों में 30 देशों के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की असाधारण गुणवत्ता और विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के प्रति समर्पण को उजागर करती है। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें